फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छुट्टा पशुओं का हमला, ग्रामीण नाले में गिरा

Tue, 04 Aug 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। मोहल्ला भमसेन के वार्ड चार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रविवार रात घर लौटने के दौरान रामसरन देवल (65) पर छुट्टा पशुओं के झुंड ने हमला कर दिया। बचाव के दौरान रामसरन लड़खड़ाकर सड़क किनारे 10 फुट गहरे नाले में गिर गए। चीख-पुकार सुनकर आए मोहल्ले के लोगों ने उनको सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन

भमसेन के बाशिंदों ने बताया कि कस्बे के रामसरन देवल रविवार शाम प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। रात में लौटने के दौरान छुट्टा पशुओं ने उनपर हमलावर हो गए। बचाव करते हुए रामसरन लड़खड़ा गए और किनारे 10 फुट गहरे नाले में गिर गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। मोहल्ले के भवानी राठौर, धर्मपाल, सुनील समेत अन्य ने लाठी और रस्सी के सहारे रामसरन को सकुशल निकाला।
कस्बे के लक्ष्मी नारायण देवल ने नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। परिजनों ने भी खुले नालों पर स्लैब न डाले जाने के कारण नाराजगी जताई। कहा, समय रहते मदद न मिलने पर जान जा सकती थी। नालों को बंद कराने की मांग की है। छुट्टा पशुओं से भी परेशानी है। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर हुसैन ने बताया कि खुले नाले पर रेलिंग लगाने की व्यवस्था की जा रही है। नालों का सर्वे कराकर प्रस्ताव बरेली भेज दिया गया है। बजट मिलने के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें