फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में ग्रामीण की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा मक्खन के मंदिर के पास गुजर रहे बाइक पर सवार दंपती अपने दो बच्चे के साथ सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिसमें ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली अस्पताल भेजा है। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गुलरिया थाना जहानाबाद, पीलीभीत अपनी ननिहाल में रह रहे 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पत्नी सरिता व दो बच्चों के साथ अपने घर कोठा मक्खन आए हुए थे। शुक्रवार शाम पुष्पेंद्र पत्नी सरिता व दोनों बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर वापस जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें