फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बरेली-बदायूं हाईवे पर निजी बस ने बुजुर्ग को कुचला, पहिये में 50 मीटर तक घिसटता रहा शव

Tue, 05 Dec 2023 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार डग्गामार  बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। बस के पहिये में फंसकर बुजुर्ग का शव करीब 50 मीटर की घिसटता चला गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा क्षेत्र में घर से बाजार जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को बरेली-बदायूं हाईवे पर डग्गामार बस ने कुचल दिया। पहिये में फंसकर शव 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख और सीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका।

विज्ञापन


आलमपुर जाफराबाद निवासी रामवीर उर्फ पप्पू गोसाई (45) भिक्षाटन करते थे। मंगलवार दोपहर दो बजे वह घर से कैमुआ बाजार जाने के लिए निकले थे। हाईवे पर बने कट से दूसरी ओर जाने के लिए वह किनारे पर खड़े होकर वाहनों के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से सिरौली होकर बरेली जाने वाली डग्गामार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। पहियों में फंसकर वह 50 मीटर तक घिसटते चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम 
वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। उतरते ही वह भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां अक्सर हादसे होते हैं। इसके बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे। उन्होंने रामवीर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस उनको समझाने में नाकाम रही। कुछ देर बाद एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य के साथ सीओ भी पहुंच गए। उन्होंने भी जाम खुलवाने की कोशिश की।

तीन बार पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को सड़क से हटाया मगर कुछ देर बाद ही वह फिर सड़क पर आ जाते थे। इसके बाद आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों ने भी परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण सड़क से हटे। रामवीर के परिवार में पत्नी रेखा के साथ तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें