मीरगंज। नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर मृत मिले ग्रामीण की मौत अंदरूनी चोट की वजह से हुई है। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर एक बजे नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास ग्रामीण छोटेलाल का शव मिला था। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त छोटेलाल आंबेडकर निवासी मसीहाबाद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों से मौत होना पाया गया है। संभवतः किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई होगी। परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद