फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से लटक कर ग्रामीण ने दी जान

विज्ञापन
देवरनिया। मृतक विजयपाल रस्तोगी का फाइल फोटो
विज्ञापन
बहेड़ी। देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव खड़ाराम नगर के जंगल में अर्जुन के पेड़ पर 55 वर्षीय ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला। काफी देर बाद युवक की शिनाख्त हुई। वह कैंसर बीमारी से पीड़ित था, जिससे वह अवसाद में चला गया था। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है।
विज्ञापन

सुबह खड़ाराम नगर गांव में ग्रामीण का शव विष्णु देव के गन्ने के खेत में अर्जुन के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो उसके बाद देवरनियां पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त की कोशिश शुरू की। स्थानीय लोगो ने शिनाख्त विजय पाल रस्तोगी के रूप में की है। पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद फील्ड यूनिट को बुलाया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण की पत्नी रामा देवी ने दो जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पत्नी रामा देवी ने बताया कि उनके पति के गले में एक गांठ थी। उसका काफी समय से इलाज चला रहा था। जांच में गले में कैंसर निकाला, तब से वह अवसाद में रहते थे। उनके तीन संतान हैं। बड़ी लड़की का रिश्ता तय कर दिया है। उसकी अप्रैल में शादी होनी है। वह अपने परिवार का खर्च चाट का ठेला लगाकर चलाता था। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की। हालांकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें