फरीदपुर। फर्जी भुगतान करने के लिए दबाव बना रहे प्रधान को ग्राम विकास अधिकारी ने मना कर दिया। इससे नाराज ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधवानखीगंज में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विजय सिंह ने फरीदपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि विगत शुक्रवार को गांव के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह यादव उनके शासकीय आवास पर पहुंचे और उन्हें फर्जी कार्य का भुगतान कराने का दबाव बनाने लगे। फर्जी कार्य का भुगतान करने को मना किया तो ग्राम प्रधान उन्हें जाति सूचक शब्दों सहित अभद्र तरीके से गाली गलौज करने लगा। प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। संवाद