फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दलित चौकीदार और होमगार्डों के बीच हुई तहसील परिसर में मारपीट के मामले में चौकीदार ने दोनों आरोपी होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वहीं, अब दूसरी ओर कोर्ट ने थाना पुलिस को चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश स्थानीय पुलिस को दिए हैं। दो माह पहले तहसील में ड्यूटी पर तैनात इनायतपुर गांव के होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल तहसील कार्यालय के गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच नगर के मोहल्ला बहोर नगला निवासी दलित चौकीदार वीरेन्द्र पाल और मोहल्ला नीमगढ़ निवासी अजय गुप्ता उर्फ कैप्टन एक बाइक से आए और तहसील के गेट पर बाइक खड़ी करने लगे। विरोध करने पर होमगार्ड को पीटा गया। शनिवार को कोर्ट ने चौकीदार वीरेन्द्र व अजय गुप्ता उर्फ कैप्टन के खिलाफ थाना नवाबगंज को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें