फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब पर कब्जा करने वालों की शिकायत पर ग्राम प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव में तालाब पर कब्जा करने वालों की शिकायत पर गुस्साए अतिक्रमणकारियों ने ग्राम प्रधान को घेरकर पीटा। पीड़ित प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने प्रधान को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोशलपुर के प्रधान श्यामाचारन ने कहा है कि गांव में सरकारी तालाब है, जिस पर गांव के दबंगों का कब्जा है। कब्जा हटवाने की शिकायत नौ नवंबर को थाना दिवस पर दी थी। शुक्रवार दोपहर गांव के पास नहर मार्ग पर वह खड़े थे। तभी दबंग लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और उनके ऊपर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें