बरेली फार्मा एंड सेल्स एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोतः संस्था
- फोटो : बरेली फार्मा एंड सेल्स एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोतः संस्था
विक्रम वर्मा अध्यक्ष और अनुराग भूषण सचिव
- रोटरी भवन में हुआ बरेली फार्मा एंड सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली फार्मा एंड सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल रविवार को रोटरी भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया के तहत वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति न बनने के कारण पैनल एक और दो के मध्य वोटिंग प्रक्रिया हुई। चुनाव में पैनल दो के विक्रम वर्मा को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।
रमन खन्ना और मुकेश सक्सेना उपाध्यक्ष चुने गए। अनुराग भूषण को सचिव और गौरव मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। अरुण नेगी और विनोद श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शशांक श्रीवास्तव, ओमवीर सिंह, गौरव पाराशरी, पारस कुमार, चंदन शर्मा, अमित शुक्ला, प्रदीप मौर्य और अशोक साहू को चुना गया। यह चुनाव एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी एक साल के लिए एसोसिएशन के कार्यों का संचालन करेगी।