फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपाल सिंह बसपा की ओर, बहिन जी से मिले

Mon, 11 Jan 2016 02:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर विधान सभा से बसपा टिकट पर जीतने वाले विजयपाल सिंह 2012 में चुनाव हार गए थे। हाईकमान ने लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद भाजपा में दरवाजा खटखटाया था लेकिन कोई खास तरजीह नहीं मिलने पर राजनैतिक पटल से दूर हो गए। अगले वर्ष विधान सभा चुनाव है, बसपा नेता अभी तक फरीदपुर में कोई दमदार प्रत्याशी तय नहीं कर पाए हैं। इस बीच विजयपाल सिंह भी बसपा से संपर्क साध लिया। वह बसपा सुप्रीमो से मिले भी हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर की ओर से पूर्व विधायक के बारे में गोपनीय रिपोर्ट बसपा हाईकमान तक पहुंची। वैसे ही सकारात्मक संकेत मिले तो मुलाकात तिथि भी तय हो गई। बहिन जी से लखनऊ मिलना तय हुआ। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ दोनों नेताओं ने शनिवार शाम मुलाकात करा दी। बताया जाता है कि मुलाकात में विजयपाल सिंह से सवाल हुए और स्थिति साफ हुई। इस दौरान विजयपाल काफी भावुक भी हो गए थे। वरिष्ठ नेता बीआर प्रसाद अपने बेटे बामसेफ अध्यक्ष अजय प्रसाद के साथ मिले। इस मुलाकात से अब यह तय माना जा रहा है कि विजयपाल सिंह फरीदपुर विधान सभा से बसपा प्रत्याशी होंगे। उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता होना बाकी है।

 ‘शनिवार को बरेली से विजयपाल सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने बहिन जी से मुलाकात की थी। फरीदपुर से प्रत्याशी बनाने पर हाईकमान फैसला लेगा।’ - ब्रह्म स्वरूप सागर, जोनल कोआर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें