फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के हर जिले में खुलेंगे विजन सेंटर

Sat, 03 Jan 2015 11:00 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अब बरेली समेत  उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में विजन सेंटर खुलेंगे। सीएमओ के अधीन बनने वाले इस सेंटर में उपकरण लगाने को केंद्र से एक लाख रुपये मिलेंगे। इस सेंटर पर मुफ्त नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण की व्यवस्था होगी। सारे रिकार्ड भी रखे जाएंगे। अभियान चलाकर आठ से 14 वर्ष के स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण होगा। मुफ्त में दिए जाने वाले हर चश्मे के लिए केंद्र 275 रुपये देगा।
विज्ञापन

अंधता नियंत्रण के राज्य कार्यक्रम अधिकारी की ओर से इस संबंध में सभी जिलों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डा. विजय यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जटिल नेत्र विकार के मामलों में स्वीकृत स्वैच्छिक चिकित्सालयों की भी सेवा लेने का विकल्प है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इसके तहत नेत्र परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद परीक्षण की व्यवस्था है। इस योजना के तहत हर मोतियाबिंद के आपरेशन पर केंद्र की से एक हजार रुपये मिलेंगे।  कमजोर दृष्टि वाले बुजुर्गों के लिए प्रति व्यक्ति 400 रुपये से अधिक की तय राशि केंद्र वहन करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 60 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतनमान पर नेत्र शल्य चिकित्सक और 12 हजार रुपये वेतनमान पर आप्टोमेट्रिस्ट को संविदा पर नियुक्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें