फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इज्जतनगर के रेल कोच कारखाने पर विजिलेंस का छापा, दस्तावेज कब्जे में लिए

Thu, 05 Oct 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेल कोच कारखाने पर छापे की बात तो अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
डीआरएम ऑफिस, इज्जतनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वित्तीय अनियमितता और घोटाले के आरोपों के बीच बुधवार को इज्जतनगर स्थित रेल कोच कारखाने पर रेलवे विजिलेंस टीम ने छापा मारा। डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन


विजिलेंस टीम के जाने के बाद कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अधिकारी छापे की बात तो स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हैं। पिछले महीने लखनऊ में सीबीआई ने पूर्वोत्तर रेलवे के एक बड़े अफसर को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उनके आवास से करीब एक करोड़ रुपये और जेवर भी मिले थे। इसके बाद ही इज्जतनगर रेल कोच कारखाने को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं। 

ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम की कॉल और बैंक डिटेल से कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरेली-प्रयागराज के कारोबारी और करीबी शामिल
विज्ञापन


पिछले दिनों कर्मचारी संगठनों ने कारखाने में अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के शोषण के आरोप लगए थे। बुधवार शाम चार बजे अचानक विजिलेंस टीम पहुंची तो रेल कोच कारखाने में अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम कई दस्तावेज और फाइलें अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन

लग चुके हैं गंभीर आरोप
इज्जतनगर मंडल के मुख्य मंडलीय कार्मिक अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं। उनके खिलाफ तो कई स्थानों पर पोस्टर तक चस्पा कर दिए गए थे। 

आरोप था कि उन्होंने नियुक्तियों और पदोन्नति में भ्रष्टाचार किया है। यह मामला कई दिन तक सुर्खियों में बना रहा था। हालांकि, बाद में जांच के दौरान आरोप साबित नहीं हुए थे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता व पीआरओ राजेंद्र सिंह ने दावा किया कि यह विजिलेंस की नियमित कार्रवाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें