फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत पेंशनर्स ने की महंगाई भत्ते की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ओडी यादव ने की। प्रांतीय अतिरिक्त महासचिव ओमदेव बरतारिया ने कहा कि 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए और होने वाले कर्मचारियों को इंक्रीमेंट दिए जाने का शासनादेश जारी हो चुका है। उन्होंने पेंशन संबंधी अन्य बिंदुओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने महंगाई भत्ता और आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग की। इस मौके पर राधेश्याम, जीके अग्रवाल, सुधीर माथुर, गिरीश श्रीवास्तव, अमजद अली, एमएस मलिक, अशर्फी लाल, अनिल सक्सेना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें