सीबीगंज। ईंट भट्ठे से रास्ता निकालने की मांग पर अड़े ग्रामीणों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। दरअसल आजादी के 78 वर्ष बाद भी गोकुलपुर गरगैया, वंजरिया, परसाखेड़ा गोटिया की आठ हजार की आबादी को गांव में आने जाने के लिए रास्ता नहीं मिला है। इसको लेकर बीते वर्ष झुमका तिराहे के पास से परसाखेड़ा गोटिया गांव के लिए सड़क की मंजूरी मिली थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से सिर्फ एक गांव का ही भला हो रहा है। उन्हें ईंट भट्ठे से ही रास्ता दिया जाए। वहीं दूसरी ओर भट्ठा मालिक अशोक शर्मा भी जमीन देने को राजी हो गए हैं। ग्रामीण निगम के अधिकारियों से मिलने की बात कह रहे हैं, लेकिन चार दिनों से समाधान नहीं निकल सका है। संवाद