सिकंदराबाद पीएचसी में फर्श पर लेटा मरीज। स्रोत- सोशल मीडिया
सिकंदराबाद। कुंभी ब्लॉक के सिकंदराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को एक मरीज के जमीन पर लेटे होने का वीडियो वायरल हुआ।
मरीज का नाम शानू अली बताया जा रहा है। उसने बताया कि उसे चोट लगी है। आरोप है कि पीएचसी में उसे इलाज नहीं मिला। चिकित्सकों ने उसे फर्श पर लिटा दिया। प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ. एसडी गोस्वामी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे मरीज को देखकर रेफर कर दिया था।
मरीज नशे में था और वह फर्श पर लेट गया। बार-बार कहने के बाद भी वह कई घंटे तक अस्पताल की फर्श पर लेटा रहा। संवाद