फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हुक्के से धुआं उड़ाते लड़कों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में नशे का धंधा तेजी से पैर पसार रहा है। होटल व रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार दोबारा संचालित होने लगे हैं। हुक्का से धुआं उड़ाते लड़कों का वीडियो रविवार को तेजी से वायरल हुआ। लड़के नाबालिग ही लग रहे हैं। चर्चा है कि यह वीडियो कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी स्थित एक बार का है। वहां शराब पीने के लिए जो लोग जा रहे हैं, उन्हें हुक्का भी परोसा जा रहा है। अभी तक इस कारोबार के लिए प्रेमनगर और इज्जतनगर इलाके बदनाम थे। अब कोतवाली क्षेत्र में भी यह धंधा चोरीछिपे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें