फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर तैनात 11 नर्सों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडलीय रेल अस्पताल इज्जतनगर में आउटसोर्सिंग पर तैनात 11 स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे अस्पताल में स्टाफ का संकट गहरा गया है। मरीजों को भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

मंडलीय रेल अस्पताल पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। गंभीर बीमारियों का इलाज तो दूर की बात, यहां जांच तक की सुविधा नहीं है। ऐसे मरीजों को अनुबंधित अस्पतालों में रेफर किया जाता है। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तत्कालीन सीएमएस डॉ. लक्ष्मी गुंजयाल ने जैम पोर्टल के जरिये एक फर्म के माध्यम से मार्च 2023 में आउटसोर्सिंग पर 11 स्टाफ नर्सों को रखा था। डॉ. गुंजयाल के जाने के बाद 21 अगस्त को इन स्टाफ नर्स की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया। दो माह के वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया है।

अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारी संगठन भी नाखुश हैं। पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्रवीर रमण को ज्ञापन देकर कर्मचारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की थी। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने बताया कि यह अस्पताल रेफरल यूनिट तक सिमटकर रह गया है। रविवार को तकनीशियन महेंद्र कुमार को भी यहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों का कार्यकाल 21 अगस्त तक ही तय किया गया था। अब रिटायर्ड मेडिकल स्टाफ की नए सिरे से तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति के लिए फाइल रेल मुख्यालय भेजी गई है। संबंधित फर्म की ओर से दिए गए बिलों में गड़बड़ी के कारण भुगतान नहीं किया गया है। बिलों में सुधार करके प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें