फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: डॉक्टर बोली- अविवाहित है तो गर्भपात के लगेंगे 10 हजार रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 05 Nov 2020 01:32 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदायूं शहर के एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अविवाहित युवती का गर्भपात कराने के 10 हजार रुपये में सौदा करती नजर आ रही हैं। इसकी शिकायत पर सीएमओ ने जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन


फिलहाल चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वायरल हुआ वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। ये वीडियो गांधी ग्राउंड पनबड़िया के नजदीक एक अस्पताल का बताया जा रहा है। 

वीडियो के मुताबिक मंगलवार को निजी अस्पताल में दो महिलाएं पहुंचीं थीं। उन्होंने महिला डॉक्टर से बात की। उनसे कहा कि उन्हें गर्भपात कराना है। कितने रुपये लग जाएंगे। महिला डॉक्टर ने पूछा कि अगर अविवाहित है तो 10 हजार रुपये। 
विज्ञापन


विवाहित है तो इससे कम में हो जाएगा। फिर उसने पूछा गर्भपात कब हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि वह लड़की को आज ले आएं, अभी ले आएं। काम हो जाएगा। इस दौरान एक व्यक्ति ने महिला डॉक्टर का वीडियो भी बना लिया। 

बुधवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने इसकी जांच एसीएमओ डॉ. केके जौहरी को सौंपी है। फिलहाल निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

ये मामला मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। उन्होंने किस का गर्भपात कराने की बात कही है। इतने रुपये क्यों मांगे हैं। फिलहाल इसका तभी पता चलेगा, जब इसकी जांच रिपोर्ट सामने आएगी। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें