फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले मारपीट कर घर से निकाला, फिर मायके जाकर देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Wed, 18 Jan 2023 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

महिला का आरोप है कि पति ने धोखा देकर उससे दूसरी शादी की। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। एक दिन घर से निकाल दिया। वहीं देवर ने मायके आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पति ने भी तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। धोखाधड़ी कर तीसरी शादी कर ली। मायके जाकर देवर ने महिला के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उसके पति की पहली शादी उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे तलाक दे दिया। इसके बाद 2018 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उससे शादी की। उसके भाई ने हैसियत अनुसार दहेज दिया। मगर दहेज से उसका पति व देवर खुश नहीं थे। कार और चार लाख की नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट शुरू कर दी।

पति तीन तलाक की धमकी देकर तीसरी शादी करने की धमकी देने लगा। इसी दौरान एक पुत्री का जन्म हुआ। देवर भी उस पर बुरी नजर रखने लगा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में उसके पति ने फिर शादी कर ली। इसके बाद तीसरी पत्नी को भी 26 जनवरी 2022 को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। 25 अक्तूबर 2022 को उसका देवर मायके आया और कहा कि उसके भाई ने तीसरी पत्नी को तलाक दे दिया है। उसके समझाने पर वह उसे घर ले जाएंगे।पीड़िता उस समय घर में अकेली थी।

इस पर देवर ने गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पति ने भी उसे तीन तलाक दे दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियाद लेकर पुलिस के पास गई, मगर सुनवाई नहीं की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें