फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एडीजी दफ्तर में लड़की ने खा लीं गोलियां, तब पुलिस ने दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Mon, 06 Mar 2023 07:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एडीजी जोन के कार्यालय परिसर में सोमवार को एक युवती ने एक साथ कई गोलियां खा ली, जिससे वह बेहोश होने लगी। युवती पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली है। 
विज्ञापन
युवती से पूछताछ करती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एडीजी जोन बरेली कार्यालय परिसर में गोलियां खा लीं। युवती सोमवार को एडीजी दफ्तर में आई थी। उसकी बहन ने बताया कि उसने जहर खा लिया है तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। देर शाम सुनगढ़ी थाने में सामूहिक दुष्कर्म के उस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जिसे पुलिस फर्जी कहानी बता रही थी।

विज्ञापन


पुलिस और परिवार के लोग जिला अस्पताल में दोपहर के वक्त किशोरी को अचेत अवस्था में लेकर पहुंचे। उसकी चचेरी बहन ने बताया कि बहन पीलीभीत से अकेली आई थी। उन्हें साथ लेकर एडीजी दफ्तर पहुंची। वहां शिकायत प्रकोष्ठ में फरियाद की तो तैनात इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस ने जांच में आरोप सही नहीं पाए हैं, इसलिए रिपोर्ट नहीं हो सकती। 

विज्ञापन

बहन के मुताबिक पीड़ित ने कक्ष से थोड़ा हटकर कुछ गोलियां खा लीं और बेहोश होने लगी। बहन ने ही कार्यालय स्टाफ को जहर खाने की सूचना दी। देर शाम पीड़ित की हालत में सुधार था। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट लिख ली गई है। एडीजी के पीआरओ गीतेश कपिल ने बताया कि सुनगढ़ी थाना पुलिस को विवेचना कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें