नवाबगंज। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी अतीक अहमद के पुत्र हसनैन का खाता नवाबगंज में स्थित एचडीएसी बैंक में है। आरोप है कि उनके खाते से किसी शातिर ने क्रेडिट कार्ड बनाकर खाते में चार बार में 52,400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित हसनैन ने बताया कि वह कारोबार करता है। उसे किसी तरह इसकी जानकारी हुई तो वह नगर स्थित उपरोक्त बैंक में मालूम करने गया तो उसे इसकी सही जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि एक बैंककर्मी ने उसे कोर्ट में घसीटने तक की धमकी दे डाली। किसी तरह बैंक से मिले स्टेटमेंट के बाद उसे खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। हसनैन ने बताया कि उसके इस कार्ड में जो मोबाइल नंबर लगा है। वह भी किसी और का है। मेल आईडी भी किसी और नाम की लगी है।
पीड़ित हसनैन ने बुधवार को इसकी शिकायत एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को देते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मियों पर आरोप लगाय। मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद