फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उप राष्ट्रपति ने रजत प्रताप को किया सम्मानित

विज्ञापन
बहेड़ी। रजत प्रताप सिंह को सम्मानित करते देश के उपराष्ट्रपति।
विज्ञापन
बहेड़ी। नई दिल्ली स्थित राज्यसभा द्वारा आयोजित राज्यसभा इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन के मौके पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बहेड़ी के गांव सिगौंती निवासी रजत प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। देश के विभिन्न राज्यों के राज्यसभा सांसदों द्वारा कुल 36 इंटर्न्स को नामित किया गया था, जिन्हें देश की संसद से जुड़ी हर तरह की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया था। 20 जुलाई से 12 सितंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन चला। रजत प्रताप को उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा नामित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें