फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो कैंटरों में टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
भोजीपुरा। मृतक टेंडर चालक शिवकुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक के गांव रमुआपुर का निवासी था
विज्ञापन

भोजीपुरा। बिलवा बड़े बाइपास पर खड़े कैंटर में पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक कैंटर चालक शिवकुमार (45) की मौत हो गई।
शुक्रवार को बिलवा ओवरब्रिज पर एक कैंटर खड़ा था। तभी प्रातः साढ़े सात बजे दिल्ली की तरफ से कपड़ों से भरे कैंटर ने खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें टक्कर मारने वाला कैंटर चालक शिवकुमार सीट पर फंस गया। सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। चालक को गंभीर हालत में कैंटर से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई रनवीर सिंह ने बताया कि चालक शिव कुमार गोंडा जनपद के थाना इटियाथोक के गांव रमुआपुर का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें