फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भगवा ध्वज लेकर सड़क पर उतरे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

Sat, 19 Apr 2025 06:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिंसा पर विरोध जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल ने वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। बरेली में शनिवार को सेठ से दामोदर दास पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर पहुंचे। पार्क में प्रदर्शन के बाद संगठन के कार्यकर्ता बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। वहां पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। 

विज्ञापन


विहिप के विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बंगाल के हालात कश्मीर एवं बांग्लादेश की तरह होते जा रहे हैं, जिसपर रोक लगाने की आवश्यकता है। प्रांत प्रचार प्रमुख दिव्य चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे ही देश में एक राज्य ऐसा भी जो संसद की ओर से पारित किसी भी कानून को मानने से मना कर देता है, यह भी देश के संविधान का अपमान है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
विज्ञापन


राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध की आड़ में पूरे बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को छूट दी जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ज्ञापन में की गई ये मांग 
ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को आने दिया जा रहा है, उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी तथा बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। 

कहा कि हिंदुओं पर हिंसा बढ़ती जा रही है और न्यायालय के आदेश पर ही हिंदू त्योहार को अनुमति मिल पाती है। उनको सुरक्षा देने वाले अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया जाता है। हिंदू का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल, महानगर सहमंत्री संजय शुक्ला, नीरू भारद्वाज, जितेंद्र कश्यप, विकास सोमवंशी, कमलेश वर्मा, गिरधर खट्टर ,पंकज श्रीवास्तव शालिनी गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें