फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में 1803 किरायेदारों का सत्यापन, सबसे ज्यादा 275 इज्जतनगर क्षेत्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 1072 और देहात क्षेत्र में 731 लोग किराये पर रह रहे
विज्ञापन

बरेली। संदिग्धों की पहचान और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 10 दिन के अभियान के दौरान जिले भर में 1803 किरायेदारों को सत्यापन किया है। इनमें 1072 किरायेदार शहरी और 731 देहात क्षेत्र में हैं। सबसे ज्यादा 275 किरायेदार इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को किरायेदारों की सत्यापन सूची जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 55, प्रेमनगर में 158, कैंट में 104, किला में 74, सुभाषनगर में 157, सीबीगंज में 128, बारादरी में 121 किरायेदार हैं। आंवला थाना क्षेत्र में 115, हाफिजगंज में 141 किरायेदारों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, भुता, मीरगंज, शाही, सिरौली, बहेड़ी, देवरनियां, शीशगढ़, शेरगढ़, नबावगंज, क्योलड़िया थाना क्षेत्रोें में भी किरायेदारों का सत्यापन कर उनका रिकाॅर्ड जुटाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें