फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, फ्लीट गुजरने से आधा घंटा पहले रास्ते में घुसी पिकअप

Sun, 21 Apr 2019 06:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीएम मोदी की फ्लीट गुजरने से आधा घंटा पहले बैरियर टू की तरफ से उल्टी साइड में घुसी एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसके ड्राइवर ने बंका लेकर पुलिस पर हमला कर दिया और एक सिपाही को घायल भी कर दिया। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उससे दो घंटे पूछताछ की। इस बीच वह बार कहता रहा कि गोली मार दो या मुझे घर भेज दो। जांच में पता लगा कि वह पीलीभीत जिले का पुराना बदमाश है। देर रात पुलिस ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


महानगर के पास पीएम का काफिला गुजरने से पहले एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एडीएम सिटी महेंद्र सिंह और सीओ थर्ड पीपी सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे। आधा घंटा पहले बैरियर टू की तरफ से उल्टी साइड में एक पिकअप तेजी से आई। सिपाहियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गया। जैसे-तैसे गाड़ी रुकवाई गई तो उसमें से बंका लेकर निकले ड्राइवर ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। चीता 15 पर तैनात सिपाही राजेश के दाहिने हाथ में बांका लगा और वह घायल हो गए। दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश की तो उसने शीशा चढ़ा लिया। शीशा तोड़कर उसे निकाला गया। गाड़ी में करीब तीन साल की बच्ची भी थी जिसे आरोपी अपनी बेटी बता रहा था। 

उसे थाने लाया गया तो वह ऊटपटांग हरकतें करके खुद को मानसिक मंदित दिखाने की कोशिश करने लगा। छानबीन करने पर पता लगा कि वह पीलीभीत के जहानाबाद का दरबारी लाल है जिसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक केस भी दर्ज हैं। पिकअप और बेटी उसी की है। वह शहर में अपने एक रिश्तेदार के घर आ रहा था। बाद में उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। एसपी सिटी ने बच्ची मां को सौंप दी। देर रात आरोपी के खिलाफ सिपाही की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें