फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर ट्रैक पर खराब हुआ वाहन, लगा जाम

Mon, 19 Feb 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बिलपुर क्रासिंग पर ट्रैक पर हुई डीसीएम खराब लगा जाम
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर रविवार रात सात बजे डीसीएम वाहन खराब हो गया। इसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया और अप व डाउन लाइन पर मालगाड़ियां खड़ी करनी पड़ीं। इधर, क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया।
विज्ञापन

गेटमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी तो आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे और खराब डीसीएम को धक्का देकर ट्रैक से हटवाने को कोशिश की, लेकिन ब्रेक जाम होने के कारण डीसीएम टस से मस न हो सकी। फिर अन्य वाहनों से धक्का लगवाकर उसे ट्रैक से हटाया जा सका।
इस दौरान दोनों ओर की ट्रेनें करीब आधा घंटे तक खड़ी रहीं। वहीं क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत कर आड़े-तिरछे वाहनों को एक लेन से निकलवाकर जाम खुलवाया गया। करीब दो घंटे तक राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। करीब नौ बजे यातायात सुचारु हो पाया। आरपीएफ के इंद्र कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिलपुर क्रासिंग पर ट्रैक पर हुई डीसीएम खराब लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें