फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खूब हुई सख्ती, पुलिस ने जमकर काटे घुमक्कड़ों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन के पहले चरण से ही नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त नजर आई। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके वाहनों को सीज किया गया। चालान भी काटे गए। पहले से लेकर चौथे चरण के लॉकडाउन तक बरेली मंडल में सीज और वाहनों के चालान से सवा तीन करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

आकड़ों के मुताबिक चारों चरणों में 15 अप्रैल से तीन मई तक चले दूसरे चरण में ज्यादा सख्ती दिखाई दी। बरेली में पहले चरण में 16,839 वाहनों का चालान किया गया। वहीं करीब 5.78,100 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जबकि दूसरे चरण में करीब 19 हजार वाहनों का चालान काटे गए। 46 वाहनों को सीज कर 11,78,200 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। बदायूं में 38,39,100 रुपये, पीलीभीत में 23,20,00 रुपये और शाहजहांपुर में 6,74,900 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। सबसे कम चालान बदायूं में काटे गए, जबकि सीज किए गए वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा रही। शमन शुल्क वसूली में बदायूं सबसे आगे और शाहजहांपुर सबसे पीछे रहा।
विज्ञापन

शहर चालान सीज वाहन शमन शुल्क
बरेली- 62,624 150 37,51,000
बदायूं- 7,698 815 38,39,100
पीलीभीत- 15,852 350 23,20,000
शाहजहांपुर- 8,814 291 6,74,900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें