झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी
आरोप लगाया कि चार मई को उसने अंजू से रुपये मांगे तो उसने अपने गिरोह का हवाला देकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। छह मई को औसाफ ने गिरोह की शिकायत पुलिस से की थी। अंजू और इकबाल ने रुपये लौटाने का वादा किया तो औसाफ ने शिकायत वापस ले ली। इतने दिन बाद भी जब रुपये नहीं लौटाए तो औसाफ बुधवार को फिर इज्जतनगर थाने पहुंचे और सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हनी ट्रैप गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिश
सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे के हनी ट्रैप गिरोह के सदस्य शास्त्री नगर निवासी मोहित मिश्रा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दो अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए भी हाथ-पांव मार रही है। पीड़ित अमित राठौर ने अज्ञात आरोपियों की पहचान के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। इनमें से एक आरोपी कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया है। अमित से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह में वह भी शामिल था। अमित के बताए हुलिए के मुताबिक पुलिस उसकी तस्दीक करने में जुटी है। अमित को युवक का नाम नहीं पता होने के कारण उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है।