फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को स्वाइन फ्लू, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Feb 2016 02:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। सब्जी बेचने वाले एक दुकानदार में बीमारी की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि डॉक्टर लगातार चेता रहे हैं कि जब तक गर्मी पूरी तरह से नहीं आ जाती, तब तक भीड़भाड़ वाली जगहाें पर जाने से बचे। खासकर सर्दी और जुकाम से पीड़ित मरीज।    
विज्ञापन

 हाफिजगंज के सेंथल निवासी 27 वर्षीय युवक यहीं बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। एक माह पहले उनको बुखार आया तो गांव के ही डॉक्टर से इलाज करवाया, लेकिन तबियत सुधरने की जगह और बिगड़ गई। इसके बाद युवक ने डॉ. एसके अग्रवाल से इलाज करवाया। फायदा न होने पर बेग अस्पताल चले आए। यहां स्वाइन फ्लू के लक्षण लगने पर डॉक्टराें ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। तीन दिन पहले मरीज के स्वाब नमूने लेकर लखनऊ पीजीआई भेजे गए। बुधवार देर शाम को आई रिपोर्ट में युवक में एच1 एन1 वायरस पाया गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह स्वाइन फ्लू वार्ड में डॉक्टराें की निगरानी में भर्ती है।
बीमार और गर्भवती भीड़ में जाने से बचें
बीमार और गर्भवती महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगहाें पर न जाए। जिला अस्पताल के चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. एमएल शर्मा के मुताबिक, भीड़ में वायरस कम इम्युनिटी वालों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। इसलिए सावधान रहें। बीमार इलाज करवाएं, ठीक होने के बाद कहीं आएं-जाएं।
विज्ञापन

नर्सिंग छात्राआें को नहीं लगाई वैक्सीन
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है और यहां काम करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ नर्स का वैक्सीनेशन कर दिया गया। वहीं, नर्सिंग छात्राआें की ड्यूटी भी स्वाइन फ्लू वार्ड और उसके पास के वार्ड में लगा दी गई है, लेकिन इनको वैक्सीन नहीं लगाई गई है। सीएमएस डॉ. परवीन जहां का कहना है कि एहतियात के तौर पर मास्क दिए गए हैं। जिस समय वैक्सीन आई, उस समय इनकी ड्यूटी नहीं थी। इन्हें वैक्सीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें