फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच किलोमीटर दौड़ में वीर पाल ने मारी बाजी

Sat, 17 Aug 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेल भवन व जिला प्रशासन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इसमें पुरुष वर्ग में वीर पाल मौर्य, महिला वर्ग में इरम व 100 मीटर बालक वर्ग में अल्तमस ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर पुरुष वर्ग में वीर पाल मौर्य प्रथम, रोहित भदौरिया द्वितीय व कदीर खांन तृतीय स्थान पर रहे। तीन किलो मीटर महिला वर्ग में इरम प्रथम, इशिका सागरा द्वितीय, अंतरा सागरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 100 मीटर बालक वर्ग में अल्तमस प्रथम, हसनैन द्वितीय और शौर्य तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी कमल सेन ने पुरस्कृत किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, देशपाल सिंह राणा, साहिबे आलम, अनिल महरोत्रा, सुमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें