वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार और देहरादून के बीच 13 ट्रेनों के आवागमन में पांच से 10 मिनट तक का फेरबदल किया गया है। इनमें से कुछ ट्रेनों को वंदे भारत एक्सप्रेस कनेक्टविटी भी देगी।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। समयसारिणी तय हो चुकी है। अप-डाउन सप्ताह में छह दिन इसका संचालन होगा। संचालन की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।