बरेली। देहरादून-लखनऊ के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार 26 मार्च से शुरू हो जाएगा। रविवार देर शाम तक ट्रेन में बरेली-लखनऊ, लखनऊ-बरेली और बरेली-देहरादून के बीच काफी सीटें खाली थीं। हालांकि होली के दौरान नियमित ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बुकिंग बढ़ रही है।
वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी में बरेली-लखनऊ के बीच किराया 810 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 1495 रुपये है। दूसरी ओर नियमित ट्रेनों के एसी तृतीय श्रेणी में 505 से 550 और प्रथम श्रेणी में 1175 रुपये किराया है। इस कारण वंदे भारत के स्थान पर यात्री पहले दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक करा रहे हैं। बरेली-लखनऊ के बीच 26 मार्च को चेयरकार में काफी संख्या में सीटें रिक्त हैं। बरेली-देहरादून के बीच भी यही स्थिति है। वहीं लखनऊ-बरेली और लखनऊ-देहरादून के बीच खाली सीटों की संख्या कम है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सीट बुकिंग की गति ठीक है। उम्मीद है कि 26 मार्च तक सभी सीटें बुक हो जाएंगी।
रविवार को ऐसी रही टिकटों की उपलब्धता
दिनांक चेयरकार एजक्यूटिव
बरेली-लखनऊ लखनऊ-बरेली
26 मार्च 122 07 85 04
27 मार्च 221 02 26 08
28 मार्च 233 03 126 04
29 मार्च 212 18 110 0
30 मार्च 254 22 212 15
31 मार्च 101 08 62 04