फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे बंद कराने पर पुलिस से भिड़े लोग, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। होलिका के पास बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे पुलिस वालों से आयोजकों की नोकझोंक हो गई। पुलिस पर लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। जबरन डीजे बंद कराकर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला होली चौराहे स्थित मंदिर पर डीजे बजाकर लोग नाच रहे थे। रात करीब 10 बजे थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और डीजे बंद कराने लगे तो लोग भड़क गए। पुलिस का तर्क था कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना मना है। लिहाजा, अनुमति नहीं दी जाएगी। पर लोग नहीं माने और मामला बढ़ने लगा तो स्थानीय संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर आक्रोशित लोगाें को समझाया पर नतीजा बेअसर रहा। प्रदर्शन करने वाले होलिका दहन न करने की बात कहने लगे। इस पर पुलिस ने जबरन डीजे बंद कराकर फोर्स तैनात कर दी है।
चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि नियमानुसार रात दस बजे के बाद डीजे बजाने की मनाही है। आदेश का पालन कराने के दौरान कुछ लोग आपत्ति कर रहे थे। पर रात 11 बजे तक नगर के सभी डीजे बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें