कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज की गाड़ियां फुल
कार्तिक पूर्णिमा से पहले बरेली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज और वाराणसी जाने-आने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश की सभी गाड़ियों में चार-पांच दिन तक नो रूम है।
वाराणसी और प्रयागराज की गाड़ियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य गंगा स्नान पांच नवंबर को है। रेलवे ने कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर 20 से ज्यादा ट्रेनों को गढ़मुक्तेश्वर, रामगंगा और कछला ब्रिज स्टेशनों पर तीन से छह नवंबर तक अतिरिक्त ठहराव भी दिया है।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली से अब बड़े विमान से मुंबई-बंगलूरू की उड़ान शुरू, ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर
मुख्य स्नान पर्व के साथ ही इसके एक दिन पहले और एक दिन बाद सभी गाड़ियां पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि बरेली-अलीगढ़ के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में तीन से छह नवंबर तक सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है।