फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वन महोत्सव आज से, सात जुलाई तक रोपे जाएंगे 42.72 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वन महोत्सव के तहत पौधरोपण की औपचारिक शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। एक से सात जुलाई तक मनाए जाने वाले वन महोत्सव के दौरान जिले में वन समेत 27 विभाग 42.72 लाख पौधे रोपेंगे। सोमवार को डीएम अविनाश सिंह ने पौधरोपण को लेकर की गईं तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी विभागों को पौध का आवंटन कर दिया गया है। गड्ढों की खोदाई की जा चुकी है। डीएम ने कहा कि निर्धारित तिथि पर वृहद पौधरोपण के लिए सभी विभागों के अधिकारी अभी से समन्वय स्थापित कर लें। सभी विभाग प्रत्येक तहसील में एक बड़े पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें। प्रत्येक गोशाला में गोपाल वन के तहत पौधरोपण किया जाना है। संवाद



हनुमान मंदिर पर किया जाएगा निशुल्क पौध वितरण

वन विभाग की ओर से मंगलवार को बड़ा बाग हनुमान मंदिर पर निशुल्क पौध वितरण किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। शहर के सभी नाथ मंदिरों पर भी वन महोत्सव के दौरान अलग-अलग दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें