फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक----- आज प्रपोज डे

Mon, 08 Feb 2016 01:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज-डे इजहार-ए-इश्क के तमाम तरीकों से रूबरू करा गया। वाट्सएप पर प्लान बने। प्रपोजल एक्सेप्ट हुआ तो बहुतों ने फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट कर ‘इन ए रिलेशनशिप’ पोस्ट कर दिया। युवाओं में यह चर्चा भी खूब हुई कि साथी के साथ उनकी कितनी लंबी निभ पाती है।
विज्ञापन

प्रपोज डे पर दोस्ती या प्यार के लिए प्रस्ताव देने का चलन है। रविवार को यह सिलसिला खूब चला। कइयों का इजहार मंजूर हुआ तो उनकी गाड़ी आगे बढ़ निकली। युवाआें का कहना है कि प्रपोज डे भी वैलेंटाइन वीक की तरह हर साल आता है। दोस्ती और प्यार लंबा नहीं चला तो अगले साल फिर नये प्यार की तलाश में किसी दूसरे को प्रपोज करना होगा।
इजहार के तरीके
कार्ड, लव लेटर, कॉफी शॉप पर डेट, शाम की आउटिंग
युवाओं की राय
बरेली कालेज में पढ़ने वाली अंशिका अग्रवाल बताती हैं कि प्रपोज डे पर प्रपोजल तभी एक्सेप्ट करें जब दोस्ती काफी अच्छी हो। नया प्रपोजल एक्सेप्ट करना ठीक नहीं। बीएससी के यशेंद्र कहते हैं कि आज किसी को देखा और कल प्रपोज कर दिया तो कभी कोई एक्सेप्ट नहीं करेगा। रामपुरबाग के कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले विवेक गुप्ता का कहना है कि प्रपोज डे केवल विश करो, असली प्रपोजल वैलेंटाइन डे पर दें।
विज्ञापन

गुलाब को परफ्यूम से महकाया
वैलेंटाइन वीक  के पहले दिन रोज-डे पर फूलों की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ा। आम दिनों में एक स्टिक 20 रुपये की होती है, लेकिन रविवार को 50 से 80 रुपये की बिकी। बिक्री करने वालों ने गुलाब के सेंट और परफ्यूम खूब इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें