फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लक्ष्य से भी ज्यादा टीकाकरण एईएफआई के मामले शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए चल रहे नियमित टीकाकरण में बरेली ने लक्ष्य से भी ज्यादा टीकाकरण किया है। वहीं, टीकाकरण का प्रतिकूल प्रभाव (एईएफआई) मामले भी शून्य रहे। शासन ने गतिविधि को सराहते हुए भविष्य में बरकरार रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुए स्कूल आधारित खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में भी दो दिन में करीब 66 हजार बच्चों को टीका लगाया है। विभागीय रिकॉर्ड पर गौर करें तो जनवरी तक लक्ष्य के सापेक्ष शेरगढ़ में 122.3, बहेड़ी में 118.5, क्यारा में 114.8, रामनगर में 114.6, फतेहगंज पश्चिमी में 113.4, मुडियानवी बक्श में 109.4, मझगवां में 108.4, दलेलनगर में 106.7, भोजीपुरा में 105.4, मीरगंज में 104.3, फरीदपुर में 104.1, बिथरी चैनपुर में 102.3, नवाबगंज में 102.3, भमोरा में 101.4, कुआंटांडा में 99.9 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ है। टीकाकरण जारी है।
नियमित टीकाकरण के दौरान बीसीजी यानी तपेदिक, टीबी, पोलियो, डीपीटी यानी डिप्थीरिया, खसरा-रूबेला, रोटावायरस, पीसीवी, जेई, काली खांसी, एचआईबी, हेपेटाइटिस बी, टेटनस, के प्रति सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें