फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण के लिए बुकिंग शुरू, कल से लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीकाकरण की कवायद भी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। अभी तक 18 साल से ज्यादा आयुवर्ग के ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, पर अब तीन जनवरी यानी कल से 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के किशोर और कोमार्बिड यानी रोग से पीड़ित बुजुर्गों को भी विशेष तौर पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग से सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक शहर और ब्लॉकवार वैक्सीन लगाए जाने की सूची तैयार कर ली गई है। किशोरों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएंगी। पहले टीकाकरण की तिथि से कोविशील्ड और कोवाक्सिन की निर्धारित गाइडलाइन के तहत दूसरी डोज लगेगी। इसके पंजीकरण के लिए एक जनवरी से बुकिंग शुरू हो गई है। तीन जनवरी से साप्ताहिक बुकिंग के लिए स्लॉट बुक किए जाएंगे। बुकिंग के दौरान आधार कार्ड नंबर दर्ज कराना होगा। मौके पर आधार कार्ड अथवा स्कूल का प्रमाणपत्र, जारी आईडी कार्ड समेत अन्य आईडी को सत्यापन के लिए दिखाना होगा। बरेली के 306596 किशोरों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य मिला है।
इसके अलावा कोमार्बिड यानी रोगों से ग्रसित 60 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 82097 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र निर्धारित हैं। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही, केंद्रों पर ऑनस्पॉट भी वैक्सीन लगाए जाने का पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें