फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीए, बीकॉम, बीएससी में सीटें खाली

Thu, 09 Jul 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रहे स्नातक प्रवेश के दूसरे चरण की पहली मेरिट सूची के तहत दाखिला लेने का बुधवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन होने के कारण कॉलेज के सेमिनार हॉल में सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जुट गई। कई विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तक दाखिले की समयसीमा समाप्त होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मुख्य पाठ्यक्रमों में सीटों की अंतिम स्थिति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, कला वर्ग (बीए) की कुल 1840 सीटों में से 1510 पर प्रवेश लॉक हो चुके हैं। 330 सीटें अभी भी रिक्त हैं। वाणिज्य वर्ग (बीकॉम) की कुल 1040 सीटों में से 842 भर चुकी हैं। 198 सीटें खाली बची हैं।
विज्ञान वर्ग में बीएससी (जीव विज्ञान) की कुल 720 सीटों में से 552 सीटों पर दाखिला संपन्न हो चुका है। अब 168 सीटें शेष हैं। वहीं, बीएससी (गणित) में इस बार सबसे अधिक सुस्ती देखी गई। कुल 880 सीटों में से अब तक केवल 355 सीटें ही भरी जा सकी हैं। 525 सीटें फिलहाल खाली पड़ी हैं। कॉलेज प्रशासन अब इन सभी बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए जल्द ही अगली मेरिट सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

फीस जमा न होने से अटक गया दाखिला
बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया के आखिरी घंटों में अधिकांश विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर फीस जमा न होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि सर्वर डाउन होने और वेबसाइट न चलने के कारण उनकी ऑनलाइन फीस सबमिट नहीं हो पा रही है। उनका दाखिला अटक गया है। प्रवेश समन्वयक वंदना शर्मा ने बताया कि इन विद्यार्थियों का नाम बहुत पहले ही जारी हो चुकी मुख्य मेरिट सूची में आ चुका था। इन्होंने समय रहते अपनी काउंसलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। अंतिम तिथि को सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण ही उन्हें इस तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें