फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला का पर्स छीनने वाला उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने महिला से पर्स छिनैती के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1800 रुपये, दो पर्स और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि 29 मई को वीर सावरकर नगर में प्रीति सक्सेना का पर्स छीना गया था। प्रीति के भांजे आकाश ने पीछा किया, लेकिन शातिर बिना नंबर की मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने प्रीति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डेलापीर मंडी के पास से अनिल सिंह को पकड़ा। अनिल सिंह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का निवासी है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पूछताछ में अनिल ने बताया कि छीने गए पर्स में लगभग 5000 रुपये थे। यह रकम उन्होंने आपस में बांट ली थी। उसने अपने साथी अजय साहू के साथ मिलकर दोबारा छिनैती की योजना बनाने की बात भी कबूल की। अनिल ने कबूल किया कि उसने कुछ दिन पहले अजय साहू के साथ आईवीआरआई के सामने भी एक महिला का पर्स छीना था। पुलिस अब फरार आरोपी अजय साहू की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें