फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग: वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में बरेली की टीम बनी चैंपियन, बिजनौर को हराया

Fri, 07 Feb 2025 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
बरेली की टीम वॉलीबॉल में विजेता रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग जोनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई मैदान पर सीनियर बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिजनौर को हराकर बरेली की टीम विजेता बनी। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कबड्डी में अमरोहा की टीम जीती - फोटो : अमर उजाला
सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम ने बिजनौर को हराया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम विजयी रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में संभल की टीम ने प्रथम और बिजनौर की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहजहांपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम ने संभल को हराकर बाजी मारी।

कार्यक्रम का संचालन हरिप्रेम और महावीर सिंह ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बरेली मंडल के उपनिदेशक आदित्य कुमार ने पुरस्कृत किया। भगवानदास, ऋषिकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, सचिन कुमार, अमन वैश, अंकुर कुशवाहा, शैफाली, कोमल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें