फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदले जा रहे खंभे, उद्यमियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जगी उम्मीद

Sat, 14 Nov 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे कारोबारियों और उद्यमियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम ने यहां जर्जर बिजली के खंभों और लाइनों को बदलने का काम शुरू कराया है। इससे बार-बार होने वाले फाॅल्ट और ट्रिपिंग से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पांच हजार से अधिक व्यावसायिक और 512 औद्योगिक कनेक्शन हैं। ऐसे में यहां बिजली आपूर्ति में होने वाला व्यवधान कारोबारियों और उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पोल और लाइन जर्जर होने के चलते आए दिन यहां फाॅल्ट होते रहते हैं। उद्योग बंधु की बैठकों में भी उद्यमी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं।
लगातार शिकायतों के बाद निगम के अधिकारियों ने अब सुध ली है। औद्योगिक क्षेत्र में पुराने और जर्जर पोल बदलने के साथ ही एचटी व एलटी लाइनों में अवरोध बन रही पेड़ों की शाखाओं की भी कटाई-छंटाई भी शुरू करा दी गई है। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति को लेकर कार्ययोजना के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। इसकी निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें