फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक खरीदने के लिए वाहनों से चुराते थे सामान, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके वाहनों से चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी शराब और स्मैक खरीदने के लिए वाहनों से चोरियां करते थे। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि 15 अक्तूबर की रात थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में शीशा तोड़कर छह गाड़ियों से चोरी की गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी देखी गई। शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान बीडीए कॉलोनी निवासी अमन और फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सिसइया मगनपुर निवासी विनय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया।
वर्तमान में विनय प्रताप भी बीडीए कॉलोनी में रह रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों शराब और स्मैक का नशा करते हैं। स्मैक की पुड़िया और शराब खरीदने के लिए ही वह चोरियां करते। उनके पास से दो टच डिस्प्ले, दो एसी ब्लूमर, एक एसी ब्लूमर फ्रेम, दो डीबीडी, एक फायर एक्सीक्यूटर, एक प्लास्टिक फ्रेम सहित अन्य सामान बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें