फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स में शामिल होंगे सौ लोग पर सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
पुलिस फोर्स को ड्यूटी समझाते एसएसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, बैरियर लगवाए, कुल के दिन होगा डायवर्जन

बरेली। उर्स-ए-रजवी पर इस्लामिया ग्राउंड से दरगाह आला हजरत तक सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद रहेंगे। कोरोना की वजह से इस बार इस्लामिया ग्राउंड पर उर्स में जिला प्रशासन ने सौ ही लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है लेकिन सुरक्षा के लिए साढ़े चार सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार को एसएसपी ने इस्लामिया ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने के साथ पुलिस के साथ इलाके में गश्त भी की।
विज्ञापन

इस बार खुद दरगाह प्रबंधन ने मुरीदों से उर्स में आने से मना किया है। खानदान के कुछ लोग ही उर्स की अदा करेंगे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने यहां करीब 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। संबंधित इलाकों में बैरियर बनाकर वहां जायरीन की आवाजाही रोकने की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन के साथ दरगाह के लोग भी इस काम में मदद करेंगे। अगर कोई जायरीन इधर आएगा भी तो उसे लौटा दिया जाएगा।
एसएसपी ने इस्लामिया ग्राउंड में पुलिस की तैयारियों को परखा और फोर्स की ब्रीफिंग की। उन्होंने स्टाफ से मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। फिर एसएसपी ने संबंधित रास्तों का जायजा भी लिया। उनके साथ एसपी सिटी, सीओ सिटी व कोतवाल समेत काफी पुलिसबल मौजूद था।

इस्लामिया इंटर कॉलेज और दरगाह की ओर बैरियर लगाए जा रहे हैं। कुल शरीफ के दिन 14 अक्तूबर को जरूरत के मुताबिक डायवर्जन किया जा सकता है। फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। दरगाह प्रबंधन ने खुद ही जायरीन से भीड़ न लगाने को कहा है। पुलिस इस पर नजर रखेगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें