फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत वामिक मियां के उर्स का पोस्टर जारी

Sun, 24 Jan 2016 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह आले रसूल खानकाह वामिकिया निशातिया में उर्स-ए-वामिकी शुरू हो रहा है। इसके लिए शनिवार को खानकाह में पोस्टर जारी किया गया। इस चार रोजा उर्स की शुरुआत 27 जनवरी से होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सज्जादानशीन मौलाना सय्यद असलम मियां वामिकी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत कुरान ख्वानी से होगी। दोपहर में चारों का जुलूस और रात में दीनी मालूमाती मुकाबले से होगा। अगले रोज 28 जनवरी को रात में महफिले समा और देर रात हजरत निजाम उद्दीन औलिया का कुल शरीफ होगा। 29 जनवरी की शाम को गिलाफ और इत्र पेश किया जाएगा। अंतिम रोज 30 जनवरी को दोपहर एक बजे कुल शरीफ होगा।
यह सभी कार्यक्रम खानकाह के पूर्व सज्जादा पीरे तरीकत सय्यद मोहम्मद मियां जिलानी की देख रेख में होगा। इस दौरान मोहम्मद मियां सहित डा. महमूद हुसैन, सपा महानगर अध्यक्ष जफर बेग, हाफिज अलाउद्दीन नूरी, इफ्तेखार कुरैशी, चमन कुरैशी, फरहान चिश्ती, शानू वामिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें