फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-ताजुश्शरिया: बरेली में दो दिन रहेगा डायवर्जन, सड़कों पर संभलकर निकलें; शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Thu, 01 May 2025 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उर्स-ए-ताजुश्शरिया चार व पांच मई को दरगाह आला हजरत स्थित खानकाह ताजुश्शरिया और मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर में मनाया जाएगा। उर्स में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर शहर में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। 

विज्ञापन
Traffic Diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत खानदान से जुड़े उर्स-ए-ताजुश्शरिया इस बार चार व पांच मई को मनाया जाएगा। देशभर से लाखों जायरीन मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर व शहर कोतवाली क्षेत्र में आला हजरत दरगाह स्थित खानकाह ताजुश्शरिया पर उमड़ने की संभावना है। ऐसे में भारी व हल्के वाहनों का डायवर्जन लागू किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी यातायात अकमल खान ने रविवार व सोमवार को यह व्यवस्था लागू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लागू रहेगा डायवर्जन
  • सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें झुमका तिराहा व रोड नंबर एक परसाखेड़ा से व मिनी बाईपास से मथुरापुर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रामपुर, मुरादाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम होते हुए इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
  • रामपुर, मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
  • नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
  • पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह विलयधाम से बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व पीलाभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह विलयधाम से बडा बाईपास, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
  • बदायूं की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़, फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिन वाहनों को पीलीभीत, नैनीताल, दिल्ली व लखनऊ की तरफ जाना है वह बुखारा मोड़ से फरीदपुर, बड़ा बाईपास होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिनको दिल्ली, पीलीभीत, नैनीताल जाना है वह बड़ा बाईपास से होकर जा सकेंगे।
  • दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से विलवा से डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी व इसी मार्ग से वापस जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें