फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज आज से, विदेशों के जायरीन भी होंगे शामिल, सुरक्षा चाक चौबंद

Fri, 26 May 2023 12:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इफरमान मियां ने बताया कि दो रोजा उर्स का आगाज 26 मई को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। सज्जादानशीन मुफ्ती असजद रजा कादरी के हाथों परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन
मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडीज सेंटर का मुख्य गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज दरगाह ताजुश्शरिया पर अजहरी परचम लहराने के साथ होगा। दरगाह व मथुरापुर स्थित जामियातुर रजा में 26 व 27 मई को उर्स मनाया जाएगा।

विज्ञापन


फरमान मियां ने बताया कि दो रोजा उर्स का आगाज 26 मई को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। सज्जादानशीन मुफ्ती असजद रजा कादरी के हाथों परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी।

उर्स में विदेशों से भी मेहमान आ रहे हैं। उर्स-ए-ताजुशशरिया के लिए दो हजार वालियंटर लगाए गए हैं। जायरीनों के लिए शहर के कई होटल बुक कराए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बंदोबस्त देखने पहुंचे डीएम-एसएसपी

उर्स-ए-ताजुश्शरिया की तैयारी को लेकर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत चारों जिलों के कप्तान व अन्य अधिकारी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडीज सेंटर में शुक्रवार को उर्स का आगाज होगा। रूट डायवर्जन कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें