दूसरे दिन होगी कुरानख्वानी
दूसरे दिन 19 अगस्त को सुबह साढ़े पांच बजे कुरानख्वानी। इसके बाद नामूस-ए-रिसालत व आपसी सौहार्द कांफ्रेंस होगी। सुबह 9:58 मिनट पर रेहान-ए-मिल्लत और सुबह 10:30 बजे मुफस्सिर-ए-आजम के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। रात में देश दुनिया से आए की उलेमा की तकरीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी।
तीसरे दिन 20 अगस्त को सुबह साढ़े पांच बजे से कुरानख्वानी। सुबह 8 बजे से नात-ओ-मनकबत व तकरीर का सिलसिला रहेगा। दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर कुल शरीफ होगा। इसी के साथ आला हजरत के तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।