फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परचम कुशाई से आज होगा उर्स-ए-रजवी का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत फाजिले बरेलवी का तीन दिवसीय 106 वां उर्स-ए-रजवी बृहस्पतिवार से मनाया जाएगा। इसके लिए दरगाह की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म से होगा।
विज्ञापन

सभी रस्में दरगाह प्रमुख मौलाना अल्हाज सुब्हान रजा खां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी की सदारत में होंगी। निगरानी सैयद आसिफ मियां व राशिद अली खान की रहेगी। उर्स के कार्यक्रम दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में होंगे।
पहले दिन इस्लामिया मैदान में परचम कुशाई की रस्म शाम छह बजे अदा की जाएगी। इससे पहले आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से परचमी जुलूस शाम चार बजे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में कुमार टाकीज बिहारीपुर के रास्ते दरगाह पहुंचेगा। यहां सलामी देने के बाद जुलूस इस्लामिया मैदान पहुंचेगा।
विज्ञापन

शाम छह बजे महफिल-ए-मिलाद होगी। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हजरत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम का कुल शरीफ होगा। इसके बाद रात में नौ बजे से नातिया मुशायरा होगा। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि मुशायरा में देश-विदेश के नामचीन शायर शिरकत करेंगे।
दूसरे दिन 30 अगस्त को सुबह छह बजे कुरानख्वानी के बाद 10 बजे से कांफ्रेस होगी। सुबह 9:58 बजे रेहान-ए- मिल्लत व 10:30 बजे मुफस्सिर-ए-आजम के कुल शरीफ की रस्म होगी। इसके बाद आपसी सौहार्द व नामूस-ए-रिसालत कांफ्रेंस होगी। रात में नौ बजे से दुनियाभर के मशहूर उलमा की तकरीर होगी। देर रात एक बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आजम-ए-हिंद के कुल शरीफ की रस्म की जाएगी।
आखिरी दिन 31 अगस्त को बाद सुबह छह बजे कुरानख्वानी, सुबह आठ बजे से नात-ओ-मनकबत व तकरीर का सिलसिला शुरू होगा। आखिर में दो बजकर 38 मिनट पर आला हजरत के कुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। संवाद

सामान्य नागरिक संहिता के खिलाफ उठेगी आवाज
भारत में मुसलमानों के मुद्दों पर जारी होगा मुस्लिम एजेंडा, वक्फ और तीन तलाक पर भी होगी चर्चा, जुटेंगे देश भर के उलमा
बरेली। उर्स-ए-आला हजरत के मौके पर पहले दिन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ‘मुस्लिम एजेंडा’ जारी करने जा रही है। इसमें मुस्लिमों के तमाम मुद्दों पर देश भर के उलमा चर्चा में जुट रहे हैं, जो सामान्य नागरिक संहिता के खिलाफ आवाज भी उठाएंगे। वहीं, वक्फ और तीन तलाक के मुद्दे भी एजेंडे में शामिल है।
संगठन के प्रवक्ता डॉ. अनवर रजा कादरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे ही ऑल इंडिया मुस्लिम जमात कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है, जिसमें एक दर्जन से भी अधिक राज्यों के उलमा व बुद्धिजीवी भाग लेंगे। इसमें खास तौर पर भारत में मुसलमान की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग में समान नागरिक संहिता, वक्फ संशोधन बिल, पैगंबर इस्लाम की शान में गुस्ताखी और तीन तलाक जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
ज्ञानवापी मस्जिद बनारस, शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा का मुद्दा भी चर्चा में शामिल है। मुसलमानों के हितों को ध्यान रखते हुए भारत सरकार और राज्यों की सरकारों के लिए भी एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक के फैसले का बाद मुस्लिम एजेंडा जारी किया जाएगा। इसमें मुस्लिम समाज के लिए उलमा की ओर से हिदायतें भी जारी की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें